(ABNA24.com) बगदाद में अमरीका के प्रभारी राजदूत ने बुधवार को बताया है कि वाशिंग्टन ने, बगदाद को, ईरान से बिजली और गैस के आयात की छूट दे दी है।
जोय हूड ने कहा कि बगदाद, अपनी ज़रूरत की ऊर्चा, ईरान से खरीद सकता है।
अमरीका ने इराक़ को यह छूट, ईरान क ेखिलाफ अपने प्रतिबंधों में बगदाद का समर्थन प्राप्त करने में नाकामी के बाद दी है।
अमरीकी अधिकारियों ने हालिया दिनों में बारम्बार इराक़ से मांग की थी कि वह ईरान से गैस और बिजली लेना बंद कर दे किंतु इराक़ ने अमरीका की इस मांग पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद अब अमरीका ने एलान किया है कि उसने इराक़ में, ईरान पर लगे प्रतिबंध से छूट दे दी है।
इराक़ ने बारम्बार कहा है कि वह ईरान के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों का समर्थन नहीं करते।
/129
23 मई 2019 - 08:12
समाचार कोड: 943655
बगदाद में अमरीका के प्रभारी राजदूत ने बुधवार को बताया है कि वाशिंग्टन ने, बगदाद को, ईरान से बिजली और गैस के आयात की छूट दे दी है।